आपका Yahoo! पासवर्ड हमेशा आपके संपूर्ण Yahoo! अकाउंट पर लागू होता है. इसका मतलब यह है कि यह न केवल आपके Yahoo! मेल के लिए मान्य होता है, बल्कि यह Yahoo! Messenger, Yahoo! Music Engine, My Yahoo!, Yahoo! Finance, और Yahoo! की अन्य सभी वैयक्तिकृत सेवाओं पर भी मान्य होता है. यदि कोई इनमें से किसी अकाउंट में जबरदस्ती जाता है, तो आपको अपना पासवर्ड बदलना होगा.
Yahoo! मेल का पासवर्ड कैसे बदलें यहाँ बताया गया है:
- अपने Yahoo! मेल अकाउंट में लॉग इन करें.
- पृष्ठ के ऊपरी दाईं ओर (इस उदाहरण में, b]यूज़र[/b]) नमस्ते, यूज़र ग्रीटिंग में अपना नाम क्लिक करें. दिखाई देने वाले मेनू से, अकाउंट का चयन करें. नई ब्राउज़र विंडो दिखाई देती है जो आपसे अपना पासवर्ड सत्यापित करने के लिए कहती है.
- बॉक्स में अपना पासवर्ड लिखें और साइन इन करें क्लिक करें. अकाउंट जानकारी पृष्ठ दिखाई देता है.
- अकाउंट जानकारी मेनू से, "साइन इन करें और सुरक्षा" के अंतर्गत अपना पासवर्ड बदलें चुनें.
- पहले बॉक्स में अपना वर्तमान पासवर्ड लिखें.
- दूसरे बॉक्स में अपना नया पासवर्ड लिखें.
नोट: पासवर्ड्स के केस संवेदी और कम से कम छ: वर्ण तक लंबा होना चाहिए. - तीसरे बॉक्स में इसे पुन: लिखते हुए अपना नया पासवर्ड सुनिश्चित करें.
- सहेजें क्लिक करें. आपका पासवर्ड बदला गया.
नोट:आपका Yahoo! पासवर्ड हमेशा आपके संपूर्ण Yahoo! अकाउंट पर लागू होता है. इसका मतलब यह है कि यह न केवल आपके Yahoo! मेल के लिए मान्य होता है, बल्कि यह Yahoo! Messenger, Yahoo! Music Engine, My Yahoo!, Yahoo! Finance, और Yahoo! की अन्य सभी वैयक्तिकृत सेवाओं पर भी मान्य होता है.
Yahoo! ID और पासवर्ड पर और अधिक जानकारी के लिए, कृपया साइन इन और पंजीकरण करें मदद पृष्ठ पर जाएँ.
